रॉन्ग साइड से कर रहा था रोड क्रॉस, हार गया जिंदगी की लड़ाई
khaskhabar.com: गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016 10:43 AM (IST)
कुड़ी थाना पुलिस के अनुसार भाटी चौराहा टैंक हाउस निवासी ध्रुव राठौड़
उम्र 21 व्यास कॉलेज में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल में सातवें
सेमेस्टर में पढ़ता था। कॉलेज की छुट्टी होने पर ध्रुव रोजाना की तरह
बुधवार को दोपहर तीन बजे कॉलेज से एक्टिवा लेकर अपने दोस्त के साथ घर की
तरफ निकला। कुड़ी के पास रॉन्ग साइड से वह अपनी दिशा में जाने के लिए सडक़
क्रॉस करने लगा तो जोधपुर से पाली की तरफ जा रही एक स्कॉर्पियो ने उसे
जोरदार टक्कर मारी। हादसे में पीछे बैठे उसके दोस्त को चोट नहीं आईं लेकिन,
ध्रुव देर रात मथुरादास माथुर अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गया।
इंटीरियर डिजायनर करती थी ड्रग्स का धंधा, गिरफ्त में गिरोह...जब दुल्हन की निकली 5 साल की बेटी और 4 पति