One killed in ammonia gas leak at Haldiram unit in Noida-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोएडा : हल्दीराम की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक, ऑपरेटर की मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 01 फ़रवरी 2020 4:45 PM (IST)
नोएडा : हल्दीराम की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक, ऑपरेटर की मौत
गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-65 स्थित हल्दीराम की फैक्ट्री में शनिवार को अचानक अमोनिया गैस के रिसाव से हडक़ंप मच गया। जब तक बचाव के उपाय किए जाते तब तक फैक्ट्री में काम करने वाले दो लोग बेहोश हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां डॉक्टरों ने एक शख्स को मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम संजीव कुमार (40) है। गौतमबुद्ध नगर की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सुपर्णा गांगुली ने आईएएनएस को बताया कि घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे के आस-पास घटी। सूचना मिलते ही फेज-3 थाना पुलिस घटनास्थल पर जा पहुंची। हालात गंभीर देखकर तुरंत मौके पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन की टीम भी बुला ली गई। मदद के लिए मौके पर मौजूद टीमों ने फैक्ट्री के भीतर फंसे कर्मचारियों को सबसे पहले सुरक्षित निकालने की कोशिश की। गंभीर हालत में दो लोगों को पास ही स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। साथ ही साथ घटनास्थल पर मौजूद टीमों ने यह पता लगाने की कोशिश की कि आखिर फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव हो कहां से हो रहा है?

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement