One killed in a road accident, seven injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सडक़ हादसे में एक की मौत, सात घायल

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 7:52 PM (IST)
सडक़ हादसे में एक की मौत, सात घायल
जालोर। सांचौर से सटे गुजरात बॉर्डर के गावं नेनावा की सरहद में सोमवार को जीप पलटने से एक जने की मौत गई। जबकि, सात व्यक्ति गंभीर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार राजस्थान व गुजरात सीमा पर स्थित नेनावा बोर्डर पर सिदपुुर गुजरात से सांचौर आ रहे थे। इसी दौरान अचानक गाड़ी के सामने ऊंटनी आ गई। जिस कारण जीप असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में गाड़ी में सवार सिद्धेश्वर निवासी आम्बाराम (60) पुत्र गणेशाराम पुरोहित की मौत हो गई। हादसे में 7 जने गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को सांचौर में स्थित निजी अस्पताल में लाया गया। जहां उपचार जारी है। नेनावा ग्राम में सडक़ हादसे में घायल लोग एक ही परिवार के थे। जो गुजरात के सिद्धपुर में एक सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेकर सिद्वेश्वर आ रहे थे। घायलों में रणछोड़ भाई पुरोहित, बाबूलाल पुरोहित, पुनमाराम पुरोहित, रामचन्द्र पुरोहित, वीराराम पुरोहित, बंसत कुमार पुरोहित, चेलाराम पुरोहित जो गंभीर रूप से घायल हो गये। गंभीर रूप से दो घायलों को गुजरात रैफर किया गया है। यह भी पढ़े :आरपीएफ ने 20 साल से बिछुड़े वृद्ध को परिवार से मिलाया यह भी पढ़े :खास खबर Execlusive: नेताजी और टीपू की आंसुओं से सैफ़ई क्यों है ख़ामोश, पढ़ें पूरा मामला

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement