बीकानेर। जिले में जसरासर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव बिलनियासर के पास सडक़ दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात सहीराम पुत्र रावताराम निवासी झाड़ेली बाइक पर सवार होकर बिलनियासर से जसरासर जा रहा था। सडक़ पर अचानक भैंस के आने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे सहीराम सडक़ पर गिर गया और उसे गंभीर चोट लगी हैं। उसे बीकानेर के पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
अब एप आपको बताएगा कहां है शौचालय