थांवला। नागौर। थांवला में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। वहीं तीन अन्य बाइक सवार युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायलों में एक घायल की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक तीनों युवक एक ही गांव सनेड़िया के हैं और मेघवाल समाज से हैं। हादसे में 27 वर्षीय सुरेश मेघवाल की मौके पर ही मौत हो गई।
खास खबर Exclusive: रेल हादसों का क्या है सच, जानिए हक़ीक़त