one dead four injured in car truck accident in badaun-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बारात की कार व ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत, 4 घायल

khaskhabar.com: सोमवार, 01 मई 2017 3:11 PM (IST)
बारात की कार व ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत, 4 घायल
बदायूं। उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र में सोमवार को शराब लदे ट्रक और बारातियों से भरी एक कार के बीच टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से कार सवार एक बाराती की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) संजय राय ने बताया, "कार सवार लोग चंदौसी के बिसौली गेट में एक बारात से लौट रहे थे। मुरादाबाद-फरु खाबाद राजमार्ग पर भटपुरा गांव के पास सामने से आ रहे शराब लदे एक ट्रक से कार की टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई।" इस घटना में अशोक (24) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रिंकू, मोर सिंह, महेंद्र और नत्थू लाल गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें चंदौसी के एक निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया गया। -आईएएनएस

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement