One day workshop of Scout Guide, NCC, NSS organized on voter awareness-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मतदाता जागरूकता को लेकर स्काउट गाइड, एनसीसी, एनएसएस की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

khaskhabar.com: मंगलवार, 19 सितम्बर 2023 7:48 PM (IST)
मतदाता जागरूकता को लेकर स्काउट गाइड, एनसीसी, एनएसएस की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
हनुमानगढ़। आगामी विधानसभा आम चुनाव-2023 में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। आमजन को निर्वाचन विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी देने के लिए मंगलवार को भारत स्काउट गाइड, एनसीसी, एनएसएस और नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवकों कि एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला परिषद सभागार में किया गया। सीइओ एवं स्वीप नोडल सुनीता चौधरी ने बताया कि कार्यशाला में सर्वप्रथम रजिस्ट्रेशन किया गया। देवेन्द्र स्वामी द्वारा परिचय सत्र तथा कार्यशाला के उद्देश्य के बारे में बताया गया । सीइओ ने स्वीप गतिविधियों में भारत स्काउट गाइड, एनसीसी, एनएसएस और नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवकों की भागीदारी पर चर्चा की गई और मतदान दिवस के दिन मतदान सहयोग टीम के रूप में भूमिका के बारे में चर्चा की । कार्यशाला के उद्देश्य के बारे में बताते हुए ईवीएम डीएलएमटी नितिन जांगिड़ और व्याख्याता राकेश कुमार ने ईवीएम / वीवीपेट की जानकारी दी व मौक पोल करवाया । भोजन पश्चात राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय संगरिया के विशेष शिक्षक भगवान सा ने दिव्यांगजनों की मतदान सुगम्यता के लिए विशेष प्रशिक्षण व साइन लैंग्वेज के बारे में बताया। इसके पश्चात एमडी कॉलेज के प्राचार्य ललित कुमार ने वीएचए एप्प तथा सी- विजिल तथा प्रोग्रामर सतवीर सिंह ने 1950 हेल्पलाइन, केवाईसी एप्प के बारे में जानकारी दी । कार्यशाला में सक्षम एप्प और होम वोटिंग के के बारे में मास्टर ट्रेनर अश्विनि कुमार ने बताया। कार्यक्रम के आखिरी में सहायक नोडल स्वीप एवं एसीईओ सुनिल कुमार छाबड़ा ने समापन उद्बोधन दिया ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement