one day left to implement GST, Know: Which services will be expensive from July 1-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

GST 1 जुलाई से, जानें कौन-कौनसी सेवाएं होंगी महंगी

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 जून 2017 12:20 PM (IST)
GST 1 जुलाई से, जानें कौन-कौनसी सेवाएं होंगी महंगी
नई दिल्ली। आजादी के बाद का सबसे बड़ा कर सुधार माना जाने वाला जीएसटी 1 जुलाई से लागू होने जा रहा है। जीएसटी लागू होने में मात्र 1 दिन शेष है। लेकिन, अभी तक व्यापारियों में यह भरोसा नहीं बन पाया है कि एक जुलाई के बाद सब कुछ आसानी से लागू हो जाएगा। दूसरी ओर, देशभर के बिग बाजार स्टॉक खाली करने में जुट गए है। हर जगह ऑफर्स की भरमार है। फ्यूचर ग्रुप का बिग बाजार 30 जून की आधी रात से 22 प्रतिशत तक की छूट के साथ सेल शुरू करने जा रहा है जबकि ऑनलाइन मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट बुधवार की आधी रात से ही सेल शुरू कर चुका है। ऐमजॉन भी कन्ज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज पर 40 से 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इधर, जीएसटी के आम लोगों के बजट पर पडऩे वाले असर को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि जीएसटी से पूरा देश एक सिंगल कॉमन मार्केट में तब्दील हो जाएगा, जहां राज्यों की सीमाओं के आर-पार वस्तुओं एवं सेवाओं का सहज प्रवाह हो सकेगा। आपको बता दें कि 30 जून की आधी रात संसद के केंद्रीय कक्ष में जीएसटी का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा।
जीएसटी लागू होने के बाद क्या होगा सस्ता और महंगा

टेलिफोन बिल: टेलिफोन बिल पर मौजूदा 15 प्रतिशत की बजाय 18 प्रतिशत जीएसटी लागू होने वाला है। इसलिए आपका टेलिफोन बिल बढऩेवाला है। इसी तरह ब्यूटी पार्लर जाना भी महंगा पड़ेगा।
-कोचिंग क्लास:जीएसटी में कोचिंग क्लासेज महंगे हो जाएंगे क्योंकि अभी इन पर 15 प्रतिशत टैक्स लगता है जो जुलाई से बढक़र 18 प्रतिशत होने जा रहा है।
-सिनेमा, थिअटर, केबल और डीटीएच सर्विस:1 जुलाई से मनोरंजन के ये सारे साधन सस्ते होने जा रहे हैं क्योंकि इन पर अधिकतम 18 प्रतिशत जीएसटी लगेगा जो अभी राज्य सरकारों की ओर से लगाए जा रहे एंटरटेनमेंट टैक्स से कम ही होगा। मसलन, महाराष्ट्र में अभी 35 प्रतिशत मनोरंजन कर वसूला जा रहा है।
-दवाइयां:जीएसटी में दवाइयों की कीमतें भी घटेंगी क्योंकि इन पर अभी 14 प्रतिशत टैक्स लग रहा है जो घटकर 12 प्रतिशत रह जाएगा।
-बैंकिंग:बैंकिंग सर्विसेज महंगी होने जा रही हैं क्योंकि अभी इन पर 15 प्रतिशत टैक्स देना पड़ता है जबकि जीएसटी में 18 प्रतिशत टैक्स तय हुआ है। यानी, 1 जुलाई से डिमांड ड्राफ्ट, फंड ट्रांसफर जैसी सेवाएं महंगी पड़ेंगी। इसी तरह, टर्म पॉलिसीज, एंडोमेंट पॉलिसीज और यूलिप्स आदि के इंश्योरेंस प्रीमियम भी महंगे होंगे।

-रेल टिकट:
1 जुलाई से फर्स्ट, सेकंड और थर्ड एसी के टिकट थोड़े महंगे होने जा रहे हैं। उपनगरीय रेल सेवाओं के फर्स्ट क्लास टिकट पर भी थोड़ा ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement