One by one, four vehicles clashed felt long jam-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक के बाद एक लगातार चार वाहन भिड़े, लगा लम्बा जाम

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017 1:00 PM (IST)
एक के बाद एक लगातार चार वाहन भिड़े, लगा लम्बा जाम
एक के बाद एक लगातार चार वाहन भिड़े, लगा लम्बा जाम बीकानेर। जयनारायण व्यास कॉलोनी क्षेत्र के सांगलपुरा स्थित नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक के बाद एक चार वाहन आपस में भिड़ गए। इस घटना को लेकर चारों वाहनों के चालकों में आपसी झड़प भी हो गई। वाहनों के भिडऩ़े के बाद हाइवें पर लम्बा जाम लग गया। एबीवीपी नेता सुनील मेघवाल के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे जयपुर रोड स्थित रोशनी घर के सामने एक कैंपर व कार आपस में भिड़ गए। इसके बाद पीछे आ रहे दो अन्य वाहन भी एक बाद एक टकराते गए। घटना में वाहनों में सवार दो-तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

[ गजब का टैलेंट, पैरों से पत्थर तराश बना देते हैं मूर्तियां]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement