कुरुक्षेत्र। अतिरिक्त सत्र जिला नयायधीश राजीव गोयल की अदालत ने नशीले पदार्थो की तस्करी के आरोपी को ढेड साल कैद की सजा सुनाई है। अधिवक्ता जसबीर सिंह ढांडा ने बताया कि 30 मार्च 2013 को अपराध शाखा दो के निरीक्षक जगबीर सिह, ए एस आई धर्मपाल सिंह की टीम ने गश्त के दौरान गांव बोधनी के धर्म सिंह की शक के आधार पर रोककर डी एस पी नवीन कुमार के समक्ष तलाशी ली तो उसके कब्जे से 3 किलो चूरा पोस्त व 150 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। आरोपी के खिलाफ नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत थाना पेहवा मे मामला दर्ज करवाकर आरोपी को गिरफ्तार किया था। मामला राजीव गोयल अतिरिक्त सत्र जिला न्यायधीश की अदालत मे विचारधीन था।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें