फिर लगा बैंक अधिकारियों पर आरोप, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
khaskhabar.com: बुधवार, 21 दिसम्बर 2016 10:48 AM (IST)
फिरोजपुर। नोटबंदी लागू हुए डेढ़ माह से भी अधिक का समय बीत गया है लेकिन अभी भी कुछ क्षेत्रों में लोगों को बैंकों और एटीएम से पैसे नहीं मिल रहें है। इस कारण लोगों के सब्र का बांध भी टूटता जा रहा है। ऐसा ही कुछ बुधवार को फिरोजपुर के मल्लावाला एसबीआई बैंक के बाहर देखने को मिला। यहां लोग इस बात से रोष में दिखे कि उन्हें लंबे समय से बैंक से कैश नहीं मिल रहा है।
जबकि बैंक मैनेजर जानकार लोगों को कैश दे रहा है। लोगों ने प्रबंधक पर आरोप लगाते हुए बैंक के बाहर धरना दिया और जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों का कहना था कि उनका जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से समझाइश की और जाम खुलवाया है।