Advertisement
ED की कार्रवाई पर प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, 'सरकार मुझे झुका नहीं सकती'

खाचरियावास ने चेतावनी देते हुए कहा कि ईडी, इनकम टैक्स और केंद्र सरकार मुझे झुका नहीं सकती। मैं डरना नहीं जानता। मैं सिर्फ मरना जानता हूं और मौत ईश्वर के हाथ में है। भाजपा हमेशा सरकार में नहीं रहेगी। सरकारें बदलती रहती हैं। हम डरते नहीं हैं।
बता दें कि ईडी ने मंगलवार को जयपुर में पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के आवास पर छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई प्रदेश के चर्चित 2850 करोड़ रुपये के पीएसीएल घोटाले से जुड़ी बताई जा रही है। प्रताप सिंह पर आरोप है कि घोटाले की कुछ राशि उनके पास भी है।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 2 फरवरी 2016 को सेवानिवृत्त सीजेआई आरएम लोढ़ा की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया था। कोर्ट ने कमेटी से कहा था कि पीएसीएल की संपत्तियों को नीलाम करके 6 महीने में लोगों को ब्याज समेत भुगतान करें। सेबी के आकलन के अनुसार, पीएसीएल की 1.86 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है, जो निवेशकों की जमा राशि की तुलना में 4 गुना है।
पीएसीएल कंपनी की योजनाओं को अवैध मानते हुए सेबी ने 22 अगस्त 2014 को कंपनी के कारोबार बंद कर दिए थे, जिसके चलते निवेशकों की पूंजी कंपनी के पास जमा रह गई। इसके बाद कंपनी और सेबी के बीच सुप्रीम कोर्ट में केस चला और सेबी केस जीत गई। 17 साल तक राज्य में रियल एस्टेट में निवेश का काम करने वाली पीएसीएल में प्रदेश के 28 लाख लोगों ने करीब 2850 करोड़ और देश के 5.85 करोड़ लोगों ने कुल 49100 करोड़ का निवेश किया था।
इस घोटाले का पहला खुलासा जयपुर में ही हुआ था, जब 2011 में चौमू थाने में ठगी और चिट फंड एक्ट के तहत पहला केस दर्ज किया गया। मामले में प्रताप सिंह की भागीदारी 30 करोड़ के आसपास बताई जा रही है, जिसको लेकर अब ईडी जांच कर रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


