Advertisement
अमेरिका में दिए राहुल गांधी के बयान पर हरदीप सिंह पुरी ने कहा- पता नहीं उनको कहां से मिली यह जानकारी

ज्ञात हो कि, राहुल गांधी तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर हैं, जहां उन्होंने कई ऐसे मुद्दों पर अपनी बात रखी, जिसे लेकर भाजपा उन पर हमलावर है। राहुल ने चीन की तारीफ करते हुए कहा कि जहां एक तरफ भारत में बेरोजगारी का संकट लगातार विकट होता जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ चीन और वियतनाम जैसे देशों में रोजगार के नए-नए अवसरों का सृजन हो रहा है। लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार मिल रहे हैं, लेकिन भारत में लगातार लोग बेरोजगारी का शिकार हो रहे हैं।
इसके अलावा, उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा इस देश में लगातार डर का माहौल पैदा करना चाहती है। वहीं, आरएसएस महिलाओं को दबाकर रखती है। यह संगठन आरएसएस को रसोई घर तक ही सीमित करके रखा चाहता है।
राहुल के इस बयान की भाजपा ने आलोचना करते हुए कहा था कि राहुल गांधी अब चीन के ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। वह लगातार इस तरह के बयान दे रहे हैं, जिससे वैश्विक मंच पर भारत की छवि धूमिल की जा सके।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


