Advertisement
राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की जांच पर कांग्रेस ने कहा : 'हमें दिक्कत नहीं'

इसी बीच सोमवार को चुनाव आयोग ने बताया कि उसने देश में लोकसभा चुनावों के 75 साल के इतिहास में अब तक की सबसे अधिक जब्ती की है। प्रवर्तन एजेंसियों ने बीते कुछ दिनों में रिकॉर्ड 4,650 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती की है। 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को पहले चरण का मतदान होने से पहले ही धनबल के खिलाफ चुनाव आयोग ने 4,650 करोड़ रुपए जब्त किए हैं।
यह जब्ती 2019 में पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान जब्त 3,475 करोड़ रुपये से भी अधिक है। गौरतलब है कि 45 प्रतिशत जब्ती ड्रग्स और नशीले पदार्थों की है, जिन पर आयोग का विशेष ध्यान है। व्यापक योजना, सहयोग बढ़ाने और एजेंसियों की एकीकृत निरोध कार्रवाई, सक्रिय नागरिक भागीदारी और प्रौद्योगिकी के जुड़ाव से जब्ती संभव हुई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


