On Anant Chaturdashi, tableaus were decorated in Hanuti Balaji temple, devotees gathered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अनंत चतुर्दशी पर हनुती बालाजी मंदिर में सजी झांकियां, उमड़े श्रद्धालु

khaskhabar.com: शनिवार, 06 सितम्बर 2025 6:57 PM (IST)
अनंत चतुर्दशी पर हनुती बालाजी मंदिर में सजी झांकियां, उमड़े श्रद्धालु
मालपुरा। ग्राम जयसिंहपुरा स्थित चमत्कारी हनुती हनुमानजी के मंदिर में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर में हनुती बालाजी, राम दरबार, शिव पंचायत और माताजी सहित देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां फूलों से सजाई गईं, जिनके दर्शन के लिए श्रद्धालु पूरे दिन पहुंचते रहे। व्यवस्थापक रामसिंह ने बताया कि पंडित गोविन्द नारायण शर्मा के सानिध्य में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। शिवालय और बालाजी-सीतारामजी की आराधना के बाद सामूहिक महाआरती का आयोजन किया गया। भक्तों का मानना है कि हनुती बालाजी के दरबार में दर्शन करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और रोग-दोष से मुक्ति मिलती है। मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement