olice conducted a mild lathi charge on Brahmins outside the Collectorate, injuring several-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कलेक्ट्रेट के बाहर ब्राहम्णो पर किया पुलिस ने हल्का लाठी चार्ज, कई घायल

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 सितम्बर 2025 8:17 PM (IST)
कलेक्ट्रेट के बाहर ब्राहम्णो पर किया पुलिस ने हल्का लाठी चार्ज, कई घायल
भीलवाड़ा। जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर मंगलवार को मुख्यमंत्री भजन लाल के कार्यक्रम के दौरान सैकड़ो की संख्या मे ज्ञापन देने आये ब्राहम्ण समाज के युवको द्वारा सडक पर हंगामा करने एवं धरना प्रदर्शन करने की कोशिशो को नाकाम करते हुए पुलिस ने हल्का लाठी चार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। क्योकि इसी दौरान मुख्यमंत्री का काफिला इसी मार्ग से गुजरने वाला था। जानकारी के अनुसार विगत दिनो शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र मे रेल की पटरियो पर ब्राहम्ण समाज के एक युवक की लाश मिली थी। पुलिस का मानना है कि उसने आत्महत्या की, वही ब्राहम्ण समाज का आरोप है कि उसकी आत्महत्या करने के पीछे एक महिला और दो पुलिसकर्मियो का हाथ है, जिसको लेकर कुछ दिनो पूर्व ब्राहम्ण समाज के सैकड़ो युवाओ ने जिला कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र यादव को ज्ञापन देकर मांग की गई कि एक सप्ताह के भीतर दोषी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। पुलिस द्वारा आश्वासन मिलने के एक सप्ताह बाद पुनः मंगलवार को ब्राहम्ण समाज के सैकडो युवा जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने पहुंचे। इसी दौरान मुख्यमंत्री का काफिला भी इसी मार्ग से गुजरने वाला था। जिला पुलिस अधीक्षक ने ब्राहम्ण समाज की सभी मांगो को मानते हुए तत्काल कार्यवाही करने का आश्वासन दिया और धरना समाप्त करने को कहा। मगर समाज के कुछ युवा उस बात से नाराज हो गए कि आरोपियो के खिलाफ अभी के अभी कार्यवाही की जाए नही तो सभी युवा सड़क को अवरूद्व करेगें। मुख्यमंत्री के काफिले के आने की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए ब्राहम्ण समाज के युवाओ पर हल्का लाठी चार्ज कर उन्हे वहा से खदेड़ा। और कुछ युवाओ को हिरासत मे भी लिया। वही सुत्रो के अनुसार पुलिस अधीक्षक ने जांच होने तक दोषी पुलिसकर्मियो को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। साथ ही महिला की गिरफ्तारी के आदेश दे दिये। वही ब्राहम्ण समाज के नेताओ का कहना है कि धरना प्रदर्शन जैसी कोई बात नही थी, ज्ञापन देने आये थे, मगर कुछ गैर समाज के उपद्रवी युवाओ ने माहौल खराब करने की नियत से सड़क जाम करने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement