Older friends, 31 years later, memories of freshness-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुराने दोस्तों ने 31 वर्षों बाद फिर ताजा की यादें

khaskhabar.com: बुधवार, 15 मार्च 2017 11:34 AM (IST)
पुराने दोस्तों ने 31 वर्षों बाद फिर ताजा की यादें
कैथल। बहुत दिन बाद अपने पुराने दोस्तों व सहपाठियों से मिलने पर होने वाली खुशी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। यह खुशी सिर्फ महसूस की जा सकती है, जो अपने दोस्तों से मिलकर चेहरे पर आती है। कुछ ऐसी ही खुशी का अहसास मंगलवार को एक होटल में देखने को मिली, जहां ओमप्रभा जैन स्कूल के 1986 बैच के पुराने दोस्त दोबारा मिले और उन्होंने अपने लंबे अंतराल के समय को एक दूसरे के साथ सांझा किया। एल्यूमीन मीट में 31 साल पुराने स्टूडेंट्स का आमना-सामना हुआ तो माहौल कुछ पलों के लिए भावुक हो गया। हर किसी के चेहरे पर खुशी के भाव थे। हर किसी के पास कहने और सुनने को बहुत कुछ था। अपने पुराने स्टूडेंट्स से मिलने का उत्साह इतना था कि सभी दोस्तों के चेहरों पर 31 वर्षों बाद वापस मिलने की रौनक साफ झलक रही थी। 1986 बैच के इन दोस्तों को मिलाने का काम विनोद चावला, मनप्रीत सिंह, श्याम मुखीजा, रोहित नारंग ने किया। इसके बाद सभी पुराने स्टूडेंट्स ने जिंदगी के किस्से बयां करना शुरू किए। रोहित खुरानियां, अश्वनी साहनी, नरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि स्कूल ने उन्हें पहचान तो दिलाई, साथ ही नए रिश्तों से भी जोड़ा। कुरुक्षेत्र से आए भारत वाही, ऐलनाबाद से आए जितेन्द्र बॉबी ने अपने गीतों के माध्यम से एल्यूमिनी मीट के माहौल को खुशनुमा बना दिया। शाम मुखीजा, विनोद चावला, मनप्रीत सिंह, सुषम कपूर, अदीप मेहता, रोहित नारंग, अश्वी साहनी, श्यामलाल, संदीप भुटानी, रोहित खुरानियां, सुनील चुघ, पंकज गाबा, डा. विकास धवन, विनोद मुंझाल, प्रवीण मित्तल, दयानंद साबरी, नरेन्द्र गुप्ता, प्रवीण मित्तल, रोहित नारंग, संजीव गाबा ने भी अपने जीवन के 31 वर्षों के अनुभवों को एक दूसरे के बीच सांझा करते हुए पुराने दिनों की यादों को ताजा किया।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement