old woman murder case revealed, accused arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वृद्धा की हत्या मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: गुरुवार, 03 नवम्बर 2016 4:41 PM (IST)
वृद्धा की हत्या मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
सांचौर (जालोर)। शोभालेश्वर गोलिया स्थित कैलाश नगर में हुई वृद्धा की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मृतका का पड़ोसी गणपतलाल पुत्र मसराराम सोनी ही था। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आपको बता दें कि आरोपी ने 65 वर्षीय हुली देवी पत्नी खीमचंद जैन की की हत्या कर शव को कमरे में डालकर बाहर से ताला लगा दिया था। जिसके बाद पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। इस दौरान वृद्धा पूजा के लिए जाने वाली थी। इसी दौरान आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला के हाथों में दस दस तोले के चांदी के कड़े, सोने की चेन और अंगूठी पहनी हुई थी। जो गायब है। यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां... यह भी पढ़े :चिंताजनक:क्राइम कैपीटल में बदलता जयपुर,चौथा स्थान,जबकि देश में सबसे ज्यादा

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement