Advertisement
गोपालपुरा बाइपास स्थित पावणा मिष्ठान भंडार पर रखी थी पुरानी मिठाईयां, नष्ट कराईं

इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक सिंधी नंदकिशोर राजेश नागर आदि शामिल रहे यह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर सेकंड की टीम है। इसी प्रकार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम की टीम द्वारा महेश नगर में ब्रज वाटिका स्वीट्स पर निरीक्षण का लगभग डेढ़ सौ किलो खराब मिठाई नष्ट करवाई गई और सैंपल लेकर नोटिस दिया गया। तथा ओम मिष्ठान भंडार महेश नगर में भी निरीक्षण कर सेम्पल लेकर इम्प्रोवमेंट नोटिस दिया गया।
महेश नगर में ही दादू दयाल मिष्ठान भंडार पर भी निरीक्षण कर इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया। सभी खाद्य विक्रेताओं को त्योहारी सीजन में और भी अधिक साफ सफाई रखने, hygeine मेंटेन करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि माननीय मुख्यमंत्री जी की भावना के अनुसार दिवाली पर सभी को शुद्ध खाद्य सामग्री प्राप्त हो सके।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


