Old bills to be deposited till June 30, penalties and interest will not deposite-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुराने बिलों को कराएं 30 जून तक जमा, नहीं लगेगी पेनल्टी और ब्याज

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 मार्च 2017 4:42 PM (IST)
पुराने बिलों को कराएं 30 जून तक जमा, नहीं लगेगी पेनल्टी और ब्याज
जयपुर। यदि प्रदेश के घरेलू उपभोक्ताओं के पानी के पुराने बिल यानी 31 दिसंबर तक के बिल बकाया है तो वे 30 जून तक एकमुश्त जमा कराकर पेनल्टी और ब्याज से बच सकते हैं। जलदाय मंत्री सुरेंद्र गोयल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि नगरीय एवं ग्रामीण पेयजल योजनाओं के घरेलू उपभोक्ताओं के 31 दिसंबर 2016 तक के बकाया पानी के बिलों को 30 जून तक एकमुश्त जमा कराने पर पर कोई ब्याज या पेनल्टी नहीं लगेगी। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से न केवल उपभोक्ताओं का भी भार हल्का होगा और विभाग के राजस्व मंे भी वृद्धि होगी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement