Officials should take seriously the objective of providing water to every home: District Collector-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हर घर जल पहुॅचाने के उद्देश्य को गम्भीरता से लेवें अधिकारीगण : जिला कलक्टर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 29 दिसम्बर 2023 7:54 PM (IST)
हर घर जल पहुॅचाने के उद्देश्य को गम्भीरता से लेवें अधिकारीगण : जिला कलक्टर
-जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित भरतपुर। जिला कलक्टर लोकबंधु ने कहा कि केन्द्र सरकार की मंशानुरूप हर घर जल पहॅुचाने के उद्ेश्य से चलाये जा रहे जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत संबंधित विभाग के अधिकारीगण कार्य में सक्रियता लाते हुये लक्ष्यों के अनुसार कार्य करें। जिला कलक्टर ने जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत आयोजित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की मासिक समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने जिले में जल जीवन मिशन की प्रगति रिपोर्ट पर असंतोष जाहिर करते हुये प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग को बेहतर करने, तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने, नियमित कार्यों की मॉनिटरिंग करते हुये समयबद्ध कार्य करने के निर्देश प्रदान किये। उन्होंने लक्ष्य अनुरूप नल कनेक्शन देने, नियमित पेयजल सप्लाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान जिला कलक्टर ने आमजन द्वारा नल कनेक्शन, पेयजल सप्लाई एवं नल कनेक्शन के लिये खोदी गई सडकों की मरम्मत के संबंध मंे प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण के निर्देश भी प्रदान किये। उन्होंने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को संबंधित विभागांे से समन्वय स्थापित कर लम्बित पेयजल कनेक्शनों के प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही पूर्व बैठक दिये गये निर्देशों की अनुपालना की समीक्षा करते हुये आवश्यक निर्देश प्रदान किये।
इन विषयों पर हुई चर्चा
बैठक में अधीक्षण अभियन्ता पीएचईडी एवं सदस्य सचिव जिला एवं स्वच्छता मिशन राकेश मुदगल ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत प्रस्तावित, स्वीकृत योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति रिपोर्ट, एफएचटीसी की प्रगति रिपोर्ट, कौशल विकास प्रशिक्षणों, एफटी के द्वारा पानी की गुणवत्ता जॉच के लिये आयोजित प्रशिक्षणों, हर घर जल सर्टिफिकेट कार्यक्रम की प्रगति रिपोर्ट पीपीटी के माध्यम से प्रदर्शित की। उन्होंने उपखण्ड स्तर पर लम्बित भूमि आवंटन, विद्युत कनेक्शन, सडक मरम्मत एवं स्थानीय विवादों, चम्बल परियोजना, सार्वजनिक स्थानों एवं सरकारी भवनों में टैप कनेक्शन द्वारा पेयजल उपलब्ध कराने के प्रकरण भी बैठक में रखे जिन पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गये।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन रतन कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement