Officials meeting on the issues of Notbandi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबंदी की परेशानियों पर अधिकारियों की बैठक

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 नवम्बर 2016 12:45 PM (IST)
नोटबंदी की परेशानियों पर अधिकारियों की बैठक
मंडी। नोटबंदी के निर्णय से आम लोगों व बैंकों को हो रही दिक्कतों व इसमें किए जाने वाले सुधारों को लेकर भारत सरकार के डीआईपीपी के अतिरिक्त सचिव संजीव गुप्ता ने मंडी में बैंक अधिकारियों सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने नोटबंदी के बाद आम नागरिकों को आ रही परेशानियों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा निकट भविष्य में इसके व्यापक सुधार लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार नोटबंदी के बाद अब तक कुल 50.38 करोड़ रुपये की करेंसी एक्सचेंज की गई है। इसके अतिरिक्त 242 करोड़ 25 लाख रूपये का भुगतान व 966 करोड़ 4 लाख रूपये की प्राप्ति की जा चुकी है। उन्होंने बैंक अधिकारियों से कहा कि 8 नवम्बर से 30 दिसम्बर तक 2 लाख 50 हजार रूपये से अधिक की राशि जमा करने वालों की रिपोर्ट आयकर विभाग को दें। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त हरीकेश मीणा, परियोजना अधिकारी, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण प्रदीप कुमार, मंडल प्रमुख पंजाब नेशनल बैंक आरती मटू, अग्रणी जिला प्रबंधक टीआर रांटा, अध्यक्ष, ग्रामीण बैंक एसके चावला सहित सभी बैंकों के अधिकारी, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, किसान सभा के प्रतिनिधि, ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारी भी उपस्थित थे । राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement