Officers and Representatives involved in Rudrabhishek in Bhilwara-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रूद्राभिषेक में शामिल हुए अधिकारी व जनप्रतिनिधि

khaskhabar.com: सोमवार, 17 जुलाई 2017 3:14 PM (IST)
रूद्राभिषेक में शामिल हुए अधिकारी व जनप्रतिनिधि
भीलवाड़ा। सावन मास के दूसरे सोमवार पर भीलवाड़ा के हरणी महादेव शिवालय देवस्‍थान विभाग व जिला प्रशासन की ओर से रूद्राभिषेक का आयोजन किया। जिसमें कई अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। वहीं आज बडी संख्‍या में सुबह से ही भक्‍तगणों ने शिवलिंग पर जल चढाकर सुख-शांति की मनोकामनाऐं मांगी। देवस्‍थान विभाग के सहायक आयुक्‍त गिरिश बच्‍चानी ने कहा कि देवस्‍थान विभाग के जिला प्रशासन के द्वारा सावन के सभी सोमवार को शिवालयों में रूद्राभिषेक करवाया जाता हैं। इसके तहत आज हरणी महादेव मन्दिर में रूद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें जिला कलेक्‍टर,विधायक सहित कई प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनि‍धी यहां पर आकर अभिषेक करेंगे। अभिषेक में शांति,समृद्धि और अच्‍छी बरसात की कामना की जा रही हैं। एक सवाल के जवाब में बच्‍चानी ने यह भी कहा कि सावन में हर सोमवार को अलग-अलग शिवालयों में रूद्राभिषेक का आयोजन किया जाता हैं। वहीं दुसरे सोमवार को भी शिवालय के बाहर अभिषेक करने के लिए लम्‍बी लाईनों में भक्‍तों लगे रहे। इस दौरान भक्‍तों ने बिल पत्र,दुध व जल से शिवलिंग पर अभिषेक किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement