officer close to kejriwal removed by LG-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केजरी के खास अफसर डॉ तरूण को हटाया

khaskhabar.com: शनिवार, 01 अक्टूबर 2016 6:19 PM (IST)
केजरी के खास अफसर डॉ तरूण को हटाया
नई दिल्ली। दिल्ली की केजरीवाल सरकार के खास अफसर माने जाने वाले डॉ तरूण सीम को दिल्ली के डायरेक्टर जनरल-हेल्थ सर्विसेज के पद से हटा दिया गया है। डॉ सीम की जगह डॉ बीना खुराना को डायरेक्टर जनरल का जिम्मा दिया गया। डॉ तरूण सीम वही अफसर हैं जिनको न हटाने के लिए केजरीवाल सरकार ने एलजी से निवेदन किया था। लेकिन एलजी ने उनकी नियुक्ति को ही अवैध बताते हुए इनको हेल्थ सेक्रेटरी पद से हटा दिया था। इसके बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि हमने एलजी से केवल दो अफसरों को पद से न हटाने का निवेदन किया था लेकिन एलजी से वह भी बर्दाश्त नहीं हुआ।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement