Objections and suggestions available for listing of polling booths till 6th August-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मतदान केंद्रों की सूचियां निरीक्षण, आपत्तियां एवं सुझाव 6 अगस्त तक

khaskhabar.com: बुधवार, 31 जुलाई 2019 6:21 PM (IST)
मतदान केंद्रों की सूचियां निरीक्षण, आपत्तियां एवं सुझाव 6 अगस्त तक
धर्मशाला। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त, राकेश प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि ज़िला कांगड़ा के सभी विधानसभा क्षेत्रों 6-नूरपुर, 7-इंदौरा (अ.जा.), 8-फतेहपुर, 9-ज्वाली, 10-देहरा, 11-जसवां परागपुर, 12-ज्वालामुखी, 13-जससिंहपुर, 14-सुलह, 15-नगरोटा, 16-कांगड़ा, 17-शाहपुर, 18-धर्मशाला, 19-पालमपुर और 20-बैजनाथ (अ.जा.) के मतदान केंद्रों की सूचियां लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा-25 के प्रावधानुसार तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि इन मतदान केंद्रों की सूचियों की एक-एक प्रति उपायुक्त कार्यालय, संबंधित निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम), तहसीलदार/नायब तहसीलदार के कार्यालय में किसी कार्यदिवस और कार्यालय समय के दौरान जनसाधारण के निरीक्षण के लिए 6 अगस्त, 2019 तक उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों की सूचियों के संदर्भ में जन साधारण को कोई आपत्ति या सुझाव हों तो उपायुक्त कार्यालय अथवा संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) के कार्यालय में 6 अगस्त, 2019 तक प्रस्तुत किए जा सकते है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement