oath taken by the public hygiene-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आमजन ने ली स्वच्छता की शपथ

khaskhabar.com: रविवार, 16 अक्टूबर 2016 4:41 PM (IST)
आमजन ने ली स्वच्छता की शपथ
बाड़मेर। सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतीक ग्रुप फॉर पीपुल्स ने नगर परिषद बाड़मेर, धारा संस्थान,महिला मण्डल बाड़मेर आगोर,कृष्णा संस्थान और लक्ष्मी नगर मोहला विकास समिति के तत्वाधान में लक्ष्मी नगर में विशेष स्वच्छ नगर अभियान के तहत आच्छो बाढ़ाणो जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जिला कलक्टर सुधीर शर्मा, यु आई टी चेयरपर्सन डॉ प्रियंका चौधरी ,राजवेस्ट के विनोद वि_ल ,किशोर न्याय बोर्ड की नवनीत पचौरी,पार्षद अमर सिंह भाटी,बलवंत सिंह भाटी,पूर्व उप सभापति चैन सिंह भाटी ,आयुक्त श्रवण विश्नोई ,और ग्रुप फॉर पीपुल्स के महेश पनपालिया की उपस्थिति में गणेश और माँ सरस्वती वन्दना और दीप प्रज्वलन के साथ जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इस दौरान जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि आच्छो बाढ़ाणो के तहत शहरी लोगो की आदतों में स्वच्छता को शुमार करने का बेहतरीन प्रयास हैं। आप लोग अंतर आत्मा से इस अभियान से जुड़े और लक्ष्मी नगर को बाड़मेर शहर की एक आदर्श स्वच्छ कॉलोनी के रूप में माडल बनाये।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement