NUJI National Session Poster Released -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एनयूजेआई के राष्ट्रीय अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 मार्च 2021 12:56 PM (IST)
एनयूजेआई के राष्ट्रीय अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन
जयपुर। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) के राष्ट्रीय अधिवेशन व कार्यसमिति बैठक के पोस्टर का बुधवार को विमोचन किया गया। पोस्टर का विमोचन सूचना आयोग राजस्थान के सूचना आयुक्त नारायण बारेठ और जयपुर महानगर टाइम्स के संपादक गोपाल शर्मा ने किया। विमोचन के दौरान जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, प्रदेश महामंत्री संजय सैनी व जयपुर जिला अध्यक्ष विकास शर्मा ने नारायण बारेठ व गोपाल शर्मा को दो दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी दी और कार्यक्रम में पधारने का आग्रह किया। गौरतलब है कि नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजेआई) के राष्ट्रीय अधिवेशन व कार्यसमिति की बैठक 13 व 14 मार्च, 2021 को दौसा में होने जा रही है। इस आयोजन की समस्त जिम्मेदारी नेशनल यूनियन ऑफ जनज़्लिस्ट्स (एनयूजेआई) से सम्बद्ध राज्य इकाई जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) को दी गई है।एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी और राष्ट्रीय महासचिव प्रसन्ना मोहंती के सान्निध्य में होने वाली इस दो दिवसीय अधिवेशन में पत्रकार सुरक्षा कानून, कोरोना महामारी से मीडिया संस्थानों पर आर्थिक संकट व पत्रकारों की छंटनी, डिजिटल मीडिया पॉलिसी लागू करने व डिजिटल मीडिया को विज्ञापन के दायरे में लेने, छोटे व मंझले समाचार पत्रों का विज्ञापन दायरा बढ़ाने जैसे पत्रकार हितों से संबंधित मुद्दों पर गहन मंथन होगा और प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। अधिवेशन में राजस्थान एवं दौसा के वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement