NSA Ajit Doval said, The impact that NIA has been able to make against terrorism in Kashmir -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

NSA अजित डोभाल बोले, आतंकवाद खत्म किया, अब विचारधारा समाप्त करेंगे

khaskhabar.com: सोमवार, 14 अक्टूबर 2019 11:35 AM (IST)
NSA अजित डोभाल बोले, आतंकवाद खत्म किया, अब विचारधारा समाप्त करेंगे
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने कहा है कि कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ जो असर NIA डाल पाई है, वैसा असर किसी दूसरी एजेंसियों का नहीं रहा। यह बात सोमवार को डोभाल ने दिल्ली में एन्टी-टेररिज़्म स्क्वाड (ATS) /स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के प्रमुखों के साथ हो रही नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की नेशनल कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कही। NSA डोभाल ने कहा कि भारत आतंक के खिलाफ 3 दशक से लड़ रहा है। आतंकवाद से लड़ना हर किसी की सोच में है, लेकिन आप आतंकवाद से सीधा नहीं लड़ते हैं क्योंकि आप सिर्फ आतंकियों को मारकर, हथियारों को खत्म कर, फंडिंग को रोकने पर ध्यान लगा रहे हैं और इसे ही लड़ाई का हिस्सा मान रहे हैं। हमने आतंकवाद खत्म करने में कामयाबी हासिल की है। अब समय आ गया है कि उस विचारधारा काे समाप्त करना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement