NPCC president meets Governor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एनपीसीसी के अध्यक्ष ने राज्यपाल से की भेंट

khaskhabar.com: सोमवार, 17 दिसम्बर 2018 7:19 PM (IST)
एनपीसीसी के अध्यक्ष ने राज्यपाल से की भेंट
शिमला । राष्ट्रीय परियोजना निर्माण निगम (एनपीसीसी) के अध्यक्ष व प्रबन्ध निदेशक मनोहर कुमार ने राजभवन शिमला में राज्यपाल आचार्य देवव्रत से भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को विभिन्न राष्ट्रीय परियोजनाओं पर प्रस्तुति दी। उन्होंने राज्यपाल को अवगत करवाया कि एनपीसीसी एक ‘मिनी रतन-वर्ग-1’ निगम है जिसकी स्थापना 9 जनवरी, 1957 को देश के आर्थिक विकास के कोर सेक्टर जैसे सिंचाई और जल संसाधन, विद्युत और भारी उद्योग में आवश्यक अधोसंरचना विकसित करने के लिए एक प्रमुख निर्माण कम्पनी के रूप में की गई। उन्होंने कहा कि एनपीसीसी थर्मल और जल विद्युत परियोजनाओं, नदी घाटी परियोजनाओं, औद्योगिक संरचनाओं, सड़कों पुलों, आवासीय अधोसंरचनात्मक परियोजनाओं तथा भवन निर्माण परियोजना प्रबन्धन परामर्श सेवाओं के लिए गुणात्त्मक प्रबन्धन आवश्यकताओं में ISO 9001-2015 के मानकों का पालन करता है। अपने अस्तित्व के 58 वर्षों में निगम ने विभिन्न राष्ट्रीय परियोजनाओं में दूर-दराज एवं कठिन क्षेत्रों में परियोजनाओं की संकल्पना से परियोजना शुरू होने तक काम किया है। उन्होंने कहा कि निगम ने देश से बाहर भी कई परियोजनाओं का सफलतापूर्वक निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं में भी कम्पनी अपनी सेवाएं प्रदान कर सकती है। राज्यपाल ने इस अवसर पर देश में सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए आवश्यक अधोसंरचना विकसित करने के लिए एनपीसीसी के प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा गुणवत्ता नियंत्रण सेल और केन्द्रीय परियोजनाओं की निगरानी (विज़िलेंस) संजय कुण्डू, राज्यपाल के सलाहकार डॉ. शशिकान्त शर्मा तथा एनपीसीसी के अधिकारीगण भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement