now use of aadhar mandetory in CBSE examinations-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

"आधार"अब सीबीएसई एक्जाम में भी लागू

khaskhabar.com: बुधवार, 21 दिसम्बर 2016 6:15 PM (IST)
नई दिल्ली। सरकार का मकसद आधार कार्ड के प्रयोग का विस्तार ज्यादा से ज्यादा करना रहा है। सरकार का मानना है कि आधार कार्ड के ज्यादा प्रयोग से कई प्रकार की धांधली से बचा जा सकता है। इस वजह से आए दिन आधार कार्ड के प्रयोग का विस्तार होता जा रहा है और कई सरकारी विभाग इसे अनिवार्य बनाते जा रहे हैं। हाल ही सरकार की मंशा के अनुरूप सीबीएसई ने भी आधार कार्ड को लेकर नियम बदला है। अभी तक सरकारी कामकाज के लिए आधार कार्ड जरूरी है, लेकिन अब इसे पढाई-लिखाई के लिए भी अनिवार्य कर दिया गया है। सीबीएसई के सभी छात्रों के लिए साल 2018 से 10 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा अनिवार्य होने वाली है। इसकी संचालन इकाई ने इस बारे में एक प्रस्ताव को मंगलवार को आमराय से मंजूरी दे दी।

[@ छात्राओं ने गलियों में दौड़ाकर बुजुर्ग को पीटा ]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement