कहा जा रहा है कि जिसके पास कार्ड नहीं है उसे सुविधा केंद्र पर
रजिस्ट्रेशन कराने के बाद 3 से 5 हफ्तों में आधार कार्ड जारी कर दिया
जाएगा। अगर आवेदन की अंतिम तिथि 2 जनवरी 2017 तक आधार नहीं बन पाता है तो
वह फॉर्म में आधार के एनरोलमेंट नंबर को भर सकते हैं।
फिलहाल सीबीएसई छात्रों पर यह निर्भर रहता है कि वे बोर्ड परीक्षा या स्कूल
आधारित परीक्षा में किसी एक को चुने। हरियाणा बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि
एग्जाम में बैठने के लिए आधार कार्ड होना बहुत जरूरी है। जेईई मेन्स के
फॉर्म भरने के लिए भी इसे जरूरी कर दिया गया है।