इससे पहले खबर आई थी कि इस साल नवंबर में इस्लामाबाद में होने वाला 19वां
सार्क सम्मेलन स्थगित हो गया है। सार्क के मौजूदा अध्यक्ष नेपाल के मीडिया
ने यह खबर दी है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा
कि आज की तारीख में जैसा माहौल बना है, वैसे में हम पाकिस्तान नहीं जा
सकते। हालांकि सार्क सम्मेलन होना है कि नहीं, इसका आधिकारिक ऎलान नेपाल को
ही करना है।
आठ सदस्यीय सार्क का मौजूदा अध्यक्ष नेपाल ही है और इस लिहाज से नेपाली
मीडिया की इस खबर की अहमियत भी है। भारत ने अपने फैसले से नेपाल को अवगत
करा दिया है कि पीएम नरेंद्र मोदी नवंबर में प्रस्तावित सार्क सम्मेलन में
हिस्सा लेने इस्लामाबाद नहीं जाएंगे।
नियमों के मुताबिक सम्मेलन में सभी सदस्य देशों की मौजूदगी जरूरी है। अगर
एक भी सदस्य सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेता है तो इसे स्थगित करना प़डता है
या रद्द करना प़डता है। साल 1985 में बने इस गुट में भारत, पाकिस्तान,
नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका और अफगानिस्तान शामिल हैं।