नई दिल्ली। श्रीलंका ने भी सार्क समिट में शामिल नहीं होने का फैसला किया
है। इससे पहले भारत, बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान भी इस्लामाबाद में
होने वाले सार्क सम्मेलन में जाने से मना कर चुके हैं। इसीबीच शुक्रवार को ही मेजबान पाकिस्तान ने नवंबर में इस्लामाबाद में
प्रस्तावित सार्क शिखर के स्थगित होने की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
उरी अटैक के बाद
भारत ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढावा देने का आरोप लगाते हुए सार्क की
बैठक में शामिल होने से मना कर दिया था।
भारत के सार्क में शामिल होने से इनकार करने के बाद ही कई देशों ने भारत का
समर्थन करते हुए इस्लामाबाद के सम्मेलन में शिरकत करने से मना किया। लेकिन
श्रीलंका का सार्क में न जाने का फैसला ठीक उस वक्त आया है जब श्रीलंका के
पीएम रनिल विक्रमसिंघे भारत का दौरा करने वाले हैं।
चार से 6 अक्टूबर को
श्रीलंका के पीएम भारत में होंगे।