Now sitting at home will find out how much water is mixed in milk-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब घर बैठे पता लगा जाएगा दूध में कितना पानी मिला हुआ है

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 जून 2017 11:47 PM (IST)
अब घर बैठे पता लगा जाएगा दूध में कितना पानी मिला हुआ है
करनाल। मात्र 13 रुपये की स्ट्रिप किट अब दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी। दूध की गुणवत्ता की जांच के लिए राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआइ) ने इस किट को तैयार किया है। वर्ल्ड मिल्क डे पर लांच की गई इस स्ट्रिप बेस्ड किट से दूध में माल्टोडेक्सट्रिन की मिलावट की जांच की जाएगी। एनडीआरआइ के निदेशक डॉ. आरआरबी सिंह ने कहा कि इस किट के मार्केट में आ जाने से कुछ हद तक दूध में मिलावट पर अंकुश लगेगा। एनडीआरआइ के डेयरी रसायन विभाग के वैज्ञानिक डॉ. राजन शर्मा, डॉ. वाईएस राजपूत तथा डॉ. बिमलेश मान की टीम द्वारा विकसित टेक्नोलॉजी चार महीने पहले ही गुरुग्राम की डैलमो रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड को ट्रांसफर की गई थी। कंपनी के संयोजक मनोज कुमार मौर्य और बब्बर सिंह ने बताया कि एक स्ट्रिप की कीमत 13 रुपये रखी गई है। भविष्य में इसके दाम और भी कम किए जा सकते हैं। एक प्लास्टिक की बोतल में 100 स्ट्रिप हैं। इसकी मैन्यूफैक्चरिंग डॉ. एके सिंह की देखरेख में टीबीआइ-एनडीआरआइ में ही की जा रही है। ऐसे होता है टेस्ट
सफेद रंग की स्ट्रिप को 1 से 5 एमएल दूध में 5 सेकेंड तक डुबोने के बाद 5-8 मिनट तक बाहर रखने पर अगर इसका रंग पीला पड़ जाता है तो मिलावट है। दूध में मिलावट नहीं होने पर पïट्टी बिल्कुल सफेद रहेगी।
मिलावट जांचने की विधियां
एनडीआरआइ ने दूध में मिलावट जांचने के लिए छह विधियां खोजी हैं। एनडीआरआइ के डेयरी केमिस्ट्री के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राजन शर्मा के मुताबिक पहला टेस्ट दूध में डिटरजेंट की मिलावट को पकड़ता है। यह टेस्ट ट्यूब में होता है। पांच अन्य टेस्ट कागज की पट्टी आधारित होती हैं, जिसमें न्यूट्रालाइजर, यूरिया, ग्लूकोज, हाईड्रोजनपराक्साइड और माल्टोडिक्सट्रिप की मिलावट का पता करने के लिए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement