Advertisement
अब पुराने कन्या महाविद्यालय भवन से संचालित होगा कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय

अब मिनी सचिवालय बनने तक यहीं से होगा प्रशासनिक कार्य
कलक्टर ने स्पष्ट किया कि जब तक जिले में मिनी सचिवालय का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक कलेक्ट्रेट एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय इसी स्थान से संचालित होंगे। नए भवन में पार्किंग, बैठने की उचित व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे आम नागरिक बिना किसी कठिनाई के अपने प्रशासनिक कार्यों को पूरा कर सकें।
भवन को सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक सुधार कार्य
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण ने बताया कि भवन की मरम्मत और जरूरी सुधार कार्य कराए गए हैं, जिससे आमजन को अधिकतम सुविधा मिल सके। इस अवसर पर जिला कलक्टर एवं एडीएम ने विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
नए भवन में प्रशासनिक कार्य होंगे और भी सुगम
अब जिले के नागरिकों को कलेक्ट्रेट से जुड़े कार्यों के लिए ज्यादा दूरी तय नहीं करनी होगी और वे बेहतर सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी एवं कलेक्ट्रेट के कार्मिक उपस्थित रहे। सराय मोहल्ला, जनाना अस्पताल के पास स्थित यह भवन फिलहाल प्रशासनिक केंद्र के रूप में कार्य करेगा और भविष्य में मिनी सचिवालय के निर्माण के बाद प्रशासनिक इकाइयों को वहां स्थानांतरित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटपूतली-बहरोड
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


