जमशेदपुर। झारखंड सरकार राज्य के एचआइवी पॉजिटिव/ एड्स रोगियों को पेंशन देगी। प्रतिमाह एड्स रोगियों को छह सौ रुपये पेंशन मद में दिये जायेंगे। इसके लिए लाभुक का चयन किया जा रहा है। पीडि़तों को एड्स पीडि़तों होने का प्रमाण पत्र के साथ आवेदन देना होगा। एड्स रोगियों के पेंशन के लिए गरीबी रेखा से नीचे या आय सीमा की बाध्यता नहीं रखी गयी है।