Notice to absent personnel in training-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लोकसभा चुनाव 2019 - प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों को नोटिस

khaskhabar.com: गुरुवार, 28 मार्च 2019 2:18 PM (IST)
लोकसभा चुनाव 2019 - प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों को नोटिस
जयपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी जयपुर जगरूप सिंह यादव ने जयपुर लोकसभा आम चुनाव 2019 को सम्पन्न करवाने के लिए मतदान दल में नियुक्त किये गये कार्मिकों के प्रशिक्षण में नहीं आने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में स्वेच्छा से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी तथा ऎसे अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किये गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी जयपुर जगरूप सिंह यादव ने लोकसभा आम चुनाव 2019 को सम्पन्न करवाने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए पाबन्द किया गया था। लेकिन कुछ कार्मिक इस प्रशिक्षण में स्वेच्छा से अनुपस्थित रहे। ऎसे अनुपस्थित कार्मिकों को सात दिवस मे अपना स्पष्टीकरण मतदान दल प्रकोष्ठ में प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिये हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी विभागाध्यक्ष एवं कार्यालयाध्यक्ष को पत्र प्रेषित कर लिखा है कि वे अपने-अपने कार्यालयों मे पदस्थापित उक्त कार्मिको की सेवा-पुस्तिका में “निर्वाचन दायित्व से विमुखीकरण किया गया“ टीप सात दिवस पश्चात अंकित किया जाना सुनिश्चित करें। यदि अनुपस्थित रहने का युक्तियुक्त कारण हो तो जिला निर्वाचन कार्यालय जयपुर को तत्काल प्रभाव से अवगत करवाना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement