Notice to 20 ineligible beneficiaries of Food Security Scheme-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खाद्य सुरक्षा योजना के 20 अपात्र लाभार्थियों को नोटिस

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025 6:37 PM (IST)
खाद्य सुरक्षा योजना के 20 अपात्र लाभार्थियों को नोटिस
दौसा। जिला रसद विभाग राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से अपात्र लाभार्थियों के नाम हटाने के लिए निरन्तर कार्यवाही कर रहा है। विभाग ने ऐसे 20 और अपात्र परिवारों को नोटिस जारी कर उनसे 7 दिन में जवाब मांगा है। जिला रसद अधिकारी मोहनलाल देव ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से अपात्र लाभार्थियों के नाम हटाने के लिए ‘गिव अप’ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अब तक जिले के 666 परिवारों और 2997 सदस्यों ने स्वेच्छा से अपना नाम खाद्य सुरक्षा सूची से हटा लिया है। यह अभियान उन लोगों को चिह्नित करने के लिए शुरू किया गया है, जो सक्षम होते हुए भी सरकरी राशन का लाभ उठा रहे थे। जिला रसद विभाग के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ केवल जरूरतमंद एवं पात्र लोगों को ही मिले। सरकार की इस पहल से उन परिवारों को राहत मिलेगी, जो वास्तव में सरकारी सहायता पर निर्भर हैं। जिला रसद विभाग ने 20 और अपात्र परिवारों को नोटिस जारी किये हैं। उनसे 7 दिवस के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है। यदि वे संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं तो विभाग इनसे वसूली की कार्यवाही करेगा। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि जिले में अपात्र लाभार्थियों की पहचान कर सख्त कार्यवाही की जा रही है। इससे पूर्व में भी विभाग ने 30 अपात्र लाभार्थियों को नोटिस जारी किए गए थे। उन्होंने बताया कि खाद्य विभाग लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि जो परिवार आर्थिक रूप से सक्षम है, वे स्वेच्छा से अपना नाम खाद्य सुरक्षा सूची से हटवा लें। इस पहल का मकसद सरकारी योजनाओं को पारदर्शी और प्रभावी बनाना है, ताकि जरूरतमंदों को उनका हक मिल सके। 'गिव अप’ अभियान के तहत अब तक 2997 सदस्यों ने स्वेच्छा से अपना नाम हटवाया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement