Note exchange could stop soon-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबंदी: आज बैंकों में सिर्फ सीनियर सीटिजन की ही एंट्री

khaskhabar.com: शनिवार, 19 नवम्बर 2016 07:45 AM (IST)
नोटबंदी: आज बैंकों में सिर्फ सीनियर सीटिजन की ही एंट्री
नई दिल्ली। बैंकों में जल्दी ही पुराने नोट बदलने पर रोक लग सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 500 और 1000 के पुराने नोट बैंकों में बदलने पर जल्द ही रोक लग सकती है। लेकिन बैंक में आप पुराने नोट जमा करा सकते हैं। इसबीच इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन ने कहा है कि शनिवार को बैंक केवल वरिष्ठ नागरिकों के लिए खुलेंगे,पुराने नोट भी बदले जाएंगे,उनके अन्य नियमित कार्य भी होंगे। रविवार को बैंक बंद रहेंगे। गौरतलब है कि 8 नवंबर को मोदी सरकार ने 500 और 1000 के पुराने नोट रद्द कर दिए गए। साथ ही सरकार ने फैसला किया था कि लोग 500 और 1000 के 4000 रुपए तक के पुराने नोट नोट बैंक में जाकर बदलवा सकते हैं। बाद में यह सीमा बढाकर 4500 रुपए कर दी गई। आज से सरकार ने इसकी सीमा घटाकर 2000 रुपए कर दी है। अब खबर आ रही है कि सरकार जल्द ही पुराने नोट बदलने पर रोक लगा सकती है। इसका ऐलान 24 या 25 दिसंबर को हो सकता है। आप कितना खर्च कर सकते हैं...
500 और 1000 के पुराने नोट बैन करने के बाद अब सरकार ने एक और बडा फैसला लेने की पूरी तैयारी कर ली है। सरकार के इस नए फैसले के मुताबिक जल्दी ही ये भी तय कर दिया जाएगा कैश विद्ड्रॉल और ट्रांजेक्शन के जरिए हर महीने आप अधिकतम कितना पैसा निकाल सकते हैं। इसे सरल शब्दों में समझे तो सरकार ये लिमिट तय कर देगी कि हर महीने आपकी जेब में कितना पैसा होगा और आप कितना खर्च कर सकते हैं।
अगर ये फैसला अमल में लाया जाता है तो सरकार इसकी भी सीमा तय कर देगी कि आप एक महीने में अपने अकाउंट से कितना कैश निकाल सकते हैं और कितना ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। ये कुछ कुछ ऎसा ही होगा जैसा फिलहाल नोट बंदी के दौरान कैश निकलने की लिमिट तय की हुई है। नए फैसले में फर्क इतना होगा कि ये लिमिट मासिक होगी और इसकी सीमा ज्यादा होगी।
यह भी पढ़े : नोटबंदी का ऐसा असर देखा है क्या... देखिए तस्वीरें...
यह भी पढ़े : युवराज सिंह की शादी लीग थीम पर, जाने क्या होगा इस शादी में

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement