Notbandi innocent lives at stake in-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबंदी में दांव पर लगी मासूम जिंदगी

khaskhabar.com: बुधवार, 04 जनवरी 2017 08:02 AM (IST)
नोटबंदी में दांव पर लगी मासूम जिंदगी
गुरूग्राम। एक तरफ तो सरकार कन्या भ्रूण हत्या के विरोध, लिंग परीक्षण पर धरपकड़ सहित बेटी बचाओ मुहिम को युद्ध स्तर पर चलाते हुए प्रचार-प्रसार कर रही है। वहीं नोटबंदी के बाद संभवत: जिला में यह पहला मौका है जब कहीं सुनसान स्थान पर मासूम नवजात बच्ची मिली, इसका दूसरा पहलू यह भी हो सकता है कि नोटबंदी के बीच दांव पर लग गई थी एक मासूम की जिंदगी। मामला थाना खेडक़ीदौला थाना के अंतर्गत गांव शिकोहपुर का है। अनुमानत: तीन-चार दिन की इस मासूम बच्ची को ग्रामीणों ने बीती रात को ही नागरिक अस्पताल में उपचार सहित देखभाल के लिए भर्ती करवा दिया।बुधवार देर सायं को ठिठुरती ठंड व तेज हवा के बीच गांव शिकोहपुर का बुजुर्ग ताराचंद गांव में लौट कर घर आ रहा था। बीच पहाड़ी रास्ते में उसने अचानक एक छोटे बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो पांव ठिठक गए तथा वह घबरा भी गया कि आखिर यहां सुनसान अंधेरे में कौन रो रहा है। इसके बाद आवाज आ रही दिशा में जाकर देखा तो एक गत्ते के डिब्बे में नवजात बच्चा ठंड में कंपकंपाते हुए रोने लग रहा था। इसकी जानकारी ताराचंद ने गांव के सरपंच लखन सिंह सहित अन्य लोगों को दी। मौके पर पहुंचे सरपंच लखन सिंह ने पहले कंट्रोल रूम फिर खेडक़ीदौला थाना में पहाड़ी पर मिली नवजात लावारिस बच्ची के बारे में जानकारी दी। इसके बाद में सुखराम, प्रेम, सुंदर यादव, सुखबीर, तेजपाल, हरबंस व थाना के एएसआई सुरेश यादव के साथ गाड़ी में मासूम बच्ची को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे व वहां पर उसे उपचार सहित देखभाल के लिए भर्ती करा दिया गया है। इधर खेडक़ीदौला थाना में पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अपनी पड़ताल आरंभ कर दी है।
इनवर्टर के डिब्बे में थी मासूम
बच्ची को जिसने भी यहां पहाड़ी रास्ते में छोड़ा, अनुमान है कि वह कहीं किसी अन्य स्थान से ही आया होगा। सरपंच लखन के मुताबिक यह मामला गांव का तो बिल्कुल भी नहीं है, 35 वर्ष के दौरान उन्होंने पहली बार इस प्रकार से किसी बच्चे को फैंके या छोडक़र जाने को देखा है। बच्ची को सर्दी से बचाने के लिए गर्म कपड़े, ऊनी टोपी, डाइपर भी पहनाया हुआ था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्च्ची को ऐसे छोडक़र जाने वाले के दिल में कुछ तो जरूर रहम रहा ही होगा।

[@ मच्छर से मौत हादसा,मिलेगा बीमा क्लेम]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement