Notbandi farmers will be trouble - kilak-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबंदी से किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी - किलक

khaskhabar.com: बुधवार, 16 नवम्बर 2016 7:41 PM (IST)
नोटबंदी से किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी - किलक
जयपुर। नोटबंदी को लेकर सहकारिता राज्य मंत्री अजय सिंह किलक ने किसानों को आश्वस्त किया है कि उनके सामने किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार किसानों के सामने आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार आरबीआई. के संपर्क में हैं और मुख्य सचिव ओपी. मीना ने वित्त सचिव, भारत सरकार को भी इस संबंध में पत्र लिखा है। किलक ने बुधवार को यहां राजफैड कार्यालय में एक प्रेस वार्ता में बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 14 नवम्बर को जारी परिपत्र के अनुसार केंद्रीय सहकारी बैंक एवं उनकी शाखाएं 500 एवं 1000 रूपए के पुराने नोट स्वीकार नहीं कर पा रही हैं। इस कारण से सहकारी बैंकों से प्राप्त ऋणों की अदायगी काश्तकार नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के मद्देनजर केंद्रीय वित्त मंत्री; अरूण जेटली को पत्र भी लिखा गया है। सहकारिता राज्य मंत्री ने कहा कि वर्तमान में रबी की बुवाई का मौसम आ चुका है तथा केन्द्रीय सहकारी बैंकों द्वारा लगभग 6 लाख किसानों को लगभग 55 सौ करोड़ रूपये का अल्पकालीन ऋण वितरण किया जाना है। ग्राम सेवा सहकारी समितियों के स्तर से किसानों को अल्पकालीन ऋण वितरण संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के किसानों को वर्तमान वित्तीय वर्ष में 14500 करोड रूपए का ब्याज मुक्त फसली ऋण वितरण किया जाना है, लेकिन काश्तकारों द्वारा पूर्व में लिए गए ऋण की अदायगी में पुराने नोटों को स्वीकार नहीं किए जाने के कारण ऋण वितरण में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। इस मौके पर रजिस्ट्रार एवं शासन सचिव अभय कुमार, राजफैड की प्रबंध निदेशक श्रीमती वीना प्रधान, प्रबंध निदेशक अपेक्स बैंक विद्याधर गोदारा, अतिरिक्त रजिस्ट्रार बैंकिंग राजीव लोचन शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। यह भी पढ़े : ट्रंप के निजी प्लेन में है आलीशान इंतजाम,जानें इसकी खूबियां... यह भी पढ़े : खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement