Not disclose massacre, the Muslims performed by-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हत्याकांड का खुलासा नहीं, मुस्लिम समाज ने किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 6:38 PM (IST)
हत्याकांड का खुलासा नहीं, मुस्लिम समाज ने किया प्रदर्शन
भीलवाड़ा । एक साल पूर्व हुए में हुए कालू हत्याकांड का राजफाश करने की मांग को लेकर सोमवार को मुस्लिम समाज ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी भी दी कि जल्द ही कातिल नहीं पकड़े गये तो प्रदेश स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में एक ज्ञापन भी कलक्टर को सौंपा गया। सोमवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ ही विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान कलेक्टर डॉ.टीना कुमार को एक ज्ञापन दिया गया। जिसमें बताया गया कि एक साल पूर्व मोहर्रम के दिन इस्लामुद्दीन उर्फ कालू की अज्ञात लोगों ने बख्ता बाबा रोड पर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद प्रशासन ने हत्यारों को जल्द पकडऩे और मृतक आश्रितों को 6 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी लेकिन अब तक आर्थिक सहायता के ढाई लाख रुपए का भुगतान नहीं हो पाया, न ही कातिल गिरफ्तार हो पाये। मुस्लिम समुदाय ने पुलिस प्रशासन पर उदासीनता बरतने का आरोप भी लगाया है। ज्ञापन में इस मामले की जांच सीआईडी से वापस लेकर पुलिस को देने व कातिलों की गिरफ्तारी और मुआवजा दिलाने की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी भी दी गई कि अगर जल्द ही कातिल नहीं पकड़े गये तो राज्य स्तर पर विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा। यह भी पढ़े :आरपीएफ ने 20 साल से बिछुड़े वृद्ध को परिवार से मिलाया
यह भी पढ़े :मुगलकाल का सेट,सतरंगी पोशाकें, फैशन के जलवे,SEE PHOTOS

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement