दक्षिण कोरिया की योनहैप समाचार एजेंसी ने बताया कि समझा जाता है कि मिसाइल
में प्रक्षेपण के तत्काल बाद ही विस्फोट हो गया। एजेंसी ने इस सूचना के
लिए हालांकि किसी स्रोत का हवाला नहीं दिया है। बयान के अनुसार, इस
प्रक्षेपण की दक्षिण कोरिया ने कडी निंदा की है क्योंकि यह संयुक्त राष्ट्र
सुरक्षा परिषद के उन संकल्पों का उल्लंघन करता है जिनके तहत उत्तर कोरिया
द्वारा कोई भी बैलिस्टिक गतिविधियों को अंजाम दिए जाने पर प्रतिबंध है।