सोल। दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने दावा किया है कि उत्तर कोरिया का ताजा मिसाइल परीक्षण असफल हो गया। बताया जा रहा है कि प्रक्षेपण के तत्काल बाद ही इसके प्रोजेक्टाइल में विस्फोट हो गया। दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने एक बयान में बताया कि सेना का मानना है कि उत्तर कोरिया ने मध्यम दूरी की मुसुदान मिसाइल का प्रक्षेपण करने का प्रयास किया था। उसने कहा कि यह असफल प्रक्षेपण उत्तर कोरिया के उत्तरी प्रांत प्योंगान में एक हवाई अड्डे के समीप किया गया।