North Korea says Nuclear war may break out any moment-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नॉर्थ कोरिया की धमकी, कहा- कभी भी छिड सकता है परमाणु युद्ध

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 अक्टूबर 2017 3:50 PM (IST)
नॉर्थ कोरिया की धमकी, कहा- कभी भी छिड सकता है परमाणु युद्ध
संयुक्त राष्ट्र। नॉर्थ कोरिया के उप उच्चायुक्त ने संयुक्त राष्ट्र में कहा है कि कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव की स्थिति चरम पर है। साथ ही उन्होंने कहा है कि कभी भी परमाणु युद्ध छिड सकता है। उन्होंने कहा कि दुनिया में सिर्फ उत्तर कोरिया ऐसा देश है जो सन् 1970 के दशक से ही अमेरिका द्वारा सीधे परमाणु हमले के खतरे में रह रहा है। किम ने कहा कि इस साल नॉर्थ कोरिया ने न्यूक्लियर फोर्स तैयार की है और अब पूरी तरह से परमाणु शक्ति बन गया है। नॉर्थ कोरिया के पास अलग अलग तरह के बम है। उन्होंने कहा कि नॉर्थ कोरिया के पास ऐटम बम, हाईड्रोजन बम और अंतरमहाद्विपीय बेलेस्टिक रॉकेट्स हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अपनी सुरक्षा के अधिकार के तहत परमाणु हथियार रखने का हक है। नॉर्थ कोरिया का कहना है कि पूरा अमेरिका हमारी मिसाइलों की जद में है और अगर अमेरिका ने हमारे क्षेत्र में घुसने की कोशिश की या फिर एक इंच भी छुआ तो वह हमारी तरफ से कठोर सजा पाने से बच नहीं पाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement