Advertisement
उत्तर कोरिया ने दागी 'बैलिस्टिक मिसाइल', सोल-जापान ने की पुष्टि

जापान के कोस्ट गार्ड ने बाद में बताया कि रक्षा मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर लगभग 1:30 बजे (स्थानीय समय) उत्तर कोरिया से एक बैलिस्टिक मिसाइल जैसी चीज लॉन्च की गई थी। अधिकारियों का मानना है कि यह मिसाइल जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर समुद्र में गिरी।
जापान के पीएम कार्यालय ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संक्षिप्त संदेश के जरिए बताया कि संभवतः यह एक बैलिस्टिक मिसाइल थी। टोक्यो ने अपनी रिस्पॉन्स टीम को भी तैयार रहने को कह दिया है। इसमें निर्देश दिए गए हैं कि इससे संबंधित सभी जानकारियों का विश्लेषण करने पर ध्यान दें और जनता को समय पर और उचित जानकारी उपलब्ध कराएं। साथ ही विमानों, जहाजों और अन्य संपत्तियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित संबंधित टीम करे।
इस ब्रीफ नोट में आपात स्थितियों के लिए तैयार रहने की सलाह भी दी गई है।
उत्तर कोरिया की ओर से ये लॉन्च दक्षिण कोरिया-अमेरिका के सालाना ‘फ्रीडम शील्ड’ अभ्यास के दौरान किया गया है। 11 दिन के इस अभ्यास सत्र को लेकर पहले ही उत्तर कोरिया नाराजगी जता चुका है। प्योंगयांग लंबे समय से इन सहयोगी देशों के संयुक्त सैन्य अभ्यासों की निंदा करता रहा है और इसे अपने ऊपर किए जाने वाले हमले की तैयारी बताता रहा है। हालांकि, सोल और वाशिंगटन भरोसा दिलाते रहे हैं कि ये अभ्यास पूरी तरह से रक्षात्मक हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


