Advertisement
उत्तर कोरिया और रूस ने आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जताई सहमति, संयुक्त परियोजनाओं को देंगे गति

केसीएनए के अनुसार, दोनों पक्षों ने आपसी संबंधों, मित्रता और गठबंधन को मजबूत करने तथा आर्थिक सहयोग को सक्रिय बनाकर अपने-अपने देशों के लोगों के कल्याण को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई।
बैठक में बिजली, व्यापार, अर्थव्यवस्था, कृषि, शिक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में सहयोग से जुड़ी परियोजनाओं की पुष्टि की गई। इसके साथ ही व्यापार, अर्थव्यवस्था, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग को लेकर एक प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर भी किए गए।
उत्तर कोरिया के प्रधानमंत्री पाक थाए-सोंग ने भी शुक्रवार को प्योंगयांग में रूसी मंत्री कोज्लोव से मुलाकात की। वहीं, कैबिनेट के प्रथम उपप्रधानमंत्री किम टोक-हुन ने अलग से रूसी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख के साथ बैठक की। केसीएनए के मुताबिक, इस दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने के उपायों पर उपयोगी बातचीत हुई।
पिछले कुछ समय से प्योंगयांग और मॉस्को के संबंधों में लगातार नजदीकी देखी जा रही है। दोनों देश सैन्य सहयोग के अलावा अर्थव्यवस्था और संस्कृति जैसे गैर-सैन्य क्षेत्रों में भी अपने रिश्तों का विस्तार करने की कोशिश कर रहे हैं।
गुरुवार को उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने प्योंगयांग में रूसी कलाकारों के एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया और रूस से आए प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया था। कार्यक्रम के बाद किम ने रूसी मंत्री कोज्लोव से अलग से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग पर संतोष जताया और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तक अपनी शुभकामनाएं पहुंचाने का आग्रह किया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


