Nominated Governor Kalraj Mishra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आम आदमी की तरह मंदिर गये मनोनीत राज्यपाल कलराज मिश्र

khaskhabar.com: सोमवार, 09 सितम्बर 2019 11:52 AM (IST)
आम आदमी की तरह मंदिर गये मनोनीत राज्यपाल कलराज मिश्र
जयपुर। राजस्थान के मनोनीत राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को सुबह अपने दिन की शुरूआत मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर में दर्शन करके की। मनोनीत राज्यपाल कलराज मिश्र अपनी पत्नी सत्यवती मिश्रा के साथ गणेश जी की पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मिश्र के लिए राजभवन अतिथि गृह में अशोक स्तम्भ लगी गाड़ी लगाई तो उन्होंने यह कहते हुए मना किया कि हमें लोगों की सुविधा का ध्यान रखना है। इसलिए साधारण गाडी लगाओ। मिश्र ने पुलिस जाब्ता लगाने को भी मना किया। मिश्र आम आदमी की तरह राजभवन से निकले। काई ट्रैफिक नहीं रोका गया। लाल बत्ती पर उनकी गाडी रूकी रही। मिश्र की गतिविधि देखकर राजभवन के अधिकारी, पुलिस बल और आम आदमी आश्चर्यचकित रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement