Advertisement
नोएडा अग्निकांड: 22 वर्षीय स्नेहा श्रीवास्तव समेत दो की मौत, ई-स्कूटी चार्जिंग के दौरान धमाके से फैली थी आग

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन संकरी गलियों और भारी भीड़ के कारण दमकल वाहनों को भवन तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहनों को सड़क पर ही खड़ा कर लंबी पाइपलाइन के जरिए आग बुझाने का अभियान चलाया गया। आग पर पूरी तरह काबू पाने में करीब तीन घंटे का समय लगा।
इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम ने अभियान चलाते हुए जिस इमारत में आग लगी थी, उसकी छत से सामने वाली इमारत तक सीढ़ियों का अस्थायी पुल बनाया। इसी रास्ते से करीब 50 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बच्चा और एक युवती गंभीर रूप से झुलस गए थे, जबकि दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर माना है कि हादसे की वजह इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग के दौरान हुआ विस्फोट हो सकता है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
पुलिस ने भवन मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और यह भी जांच की जा रही है कि भवन में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं। बताया जा रहा है कि इस चार मंजिला भवन में करीब 50 कमरे बने हुए थे, जहां बड़ी संख्या में नौकरीपेशा लोग अपने परिवारों के साथ रहते थे। पुलिस मृत युवक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है, जबकि स्नेहा श्रीवास्तव के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
Advertisement
नोएडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


