Noida: Encounter between police and miscreants, two miscreants arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोएडा : पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 04 नवम्बर 2023 10:21 AM (IST)
नोएडा : पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार
नोएडा। नोएडा में शनिवार सुबह बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। ये बदमाश एनसीआर में लूट, चोरी के मामलों में आतंक का पर्याय बन चुके थे। पकड़े गए एक आरोपी पर 28 मामले एनसीआर में और दूसरे पर आठ मामले दर्ज हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह सेक्टर-58 पुलिस द्वारा लैबर चौक के पास चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान एक मोटरसाइकिल को रूकने का इशारा किया गया। इसके बाद मोटरसाइकिल सवार भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फयरिंग कर दी। इस पर पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमेें दोनों बदमाश घायल हो गये। पुलिस ने जिन बदमाशों को पकड़ा है, उनकी पहचान नितिश राणा उर्फ नितिश बिहारी व सुमित के रूप में हुई है। इनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल (दिल्ली से चोरी) और 2 अवैध तमंचे, 2 खोखा व 3 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है। अभियुक्त नितिश के विरूद्ध दिल्ली/एनसीआर के विभिन्न थानों में करीब 28 मुकदमें व सुमित के विरूद्ध करीब 8 मुकदमें दर्ज है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement